फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Improvement and compartment exams will be held on 26th

Ghazipur News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा 26 को होगी

Tue, 08 Jul 2025 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Improvement and compartment exams will be held on 26th
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा 26 जुलाई को दोनों पालियों में कराई जाएगी। इसमें कुल 1673 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 944 है जबकि इंटर में इनकी संख्या 729 है। राजकीय सिटी इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय सिटी इंटर कालेज केंद्र पर कुल 880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल में परीक्षा देने वालों की संख्या 480 है जबकि शेष 400 इंटर के हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज में 793 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 464 और इंटर के 329 छात्र हैं। परीक्षा सुबह की पाली में 8.15 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में 2 से 5.15 बजे तक होगी। कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक ( आंतरिक मूल्यांकन) की परीक्षाएं 11 एवं 12 जुलाई को संबंधित विद्यालय पर प्रधानाचार्य की ओर से कराई जाएगी। कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद कोई भी अवसर नहीं दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिला एवं मंडल स्तर पर राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कराई जाएगी। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। जरूरत पड़ने पर परिषद इसे मंगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed