फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Impregnable fortress venue

अभेद्य किले में तब्दील कार्यक्रम स्थल

Mon, 14 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Impregnable fortress venue
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर रविवार को आरटीआई मैदान में गश्त करते सीमा सुरक्षा बल के जवान।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गाजीपुर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर रविवार की शाम से ही आरटीआई मैदान से लेकर आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। मैदान में बैरिकेडिंग की गई है। आसपास के फुटपाथ दूकानदारों को हटाने के साथ ही आबादी वाले इलाकों में बाहर से किसी को बुलाने तथा कहीं आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सोमवार की दोपहर ग्यारह से दो बजे के बीच आसपास की सड़कों पर किसी के नजर न आने की चेतावनी दी  गई है।
कार्यक्रम स्थल को जोड़ने वाले लिंक रोड पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रविवार  की शाम को उन लिंक पथों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। पीएम की सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथों में रहेगी और एसपीजी के निर्देश पर जिला पुलिस काम करेगी। एसपीजी के एआईजी ने कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के इलाकों में की गई सुरक्षा व्यवस्था तथा जवानों की तैनाती के संबंध में जिला पुलिस के नोडल अधिकारी एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी से जानकारी ली।
विज्ञापन


पेरिशेबल कार्गो केंद्र का होगा लोकार्पण
गाजीपुर। शहर से करीब पांच किलो मीटर दूरी स्थित वाराणसी-गाजीपुर- हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गाजीपुर स्टेशन के बाहरी परिसर में बने पेरिशेबल कार्गो केंद्र का लोकार्पण पीएम करेंगे। इस केंद्र का निर्माण कार्य करीब एक साल से चल रहा था। इस केंद्र में किसान हरी सब्जियों का भंडारण कर सकेंगे। यहीं नहीं इसे इतना अत्याधुनिक बनाया गया है कि किसान अपनी सब्जी का मूल्य भी निर्धारित आसानी से गैर प्रांतों के हिसाब से करेंगे। यह केंद्र किसानों के काफी सुविधाजन सिद्घ होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed