फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Illegally operated private hospital sealed

अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल सील

Thu, 13 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated private hospital sealed
जमानिया। क्षेत्र के भैदपुर गांव में अवैध रूप से संचालित एक निजी अस्पताल को बृहस्पतिवार की दोपहर एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

प्रा. स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रविरंजन ने बताया कि कसेरा पोखरा गांव के रहने वाले कन्हैया कुमार ने टीआरजी अस्पताल के संचालक द्वारा उनकी पत्नी के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था। उनका आरोप था कि पत्नी को 16 सितंबर को ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी। इसके कुछ ही दिन के बाद पत्नी की हालत खराब होने लगी। पुन: अस्पताल में दिखाया गया लेकिन उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने अस्पताल में तैनात चिकित्सकों एवं कर्मियों की लापरवाही की वजह से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के एवज में क्षतिपूर्ति मांगी थी।
विज्ञापन

जब प्रार्थना पत्र की जांच उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई तो पता चला कि अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा है और पंजीकृत नहीं है। इसके साथ ही हॉस्पिटल में योग्य चिकित्सक भी नहीं थे। पैथालॉजी में प्रशिक्षित योग्य पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं मिले। अवैध अस्पताल को सीज कर दिया गया है और संचालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed