फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Illegal recovery: Ballia police called constable and home guard for questioning

अवैध वसूली : बलिया पुलिस ने सिपाही व होमगार्ड को पूछताछ के लिए बुलाया

Tue, 23 Dec 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery: Ballia police called constable and home guard for questioning
कासिमाबाद। बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर मऊ और आजमगढ़ के कुछ लोग वाहनों पर जबरदस्ती रेडियम स्टीकर लगाकर धन उगाही कर रहे थे। इस मामले में रसड़ा पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में रसड़ा पुलिस ने सोमवार की शाम कासिमाबाद कोतवाली के एक सिपाही और एक होमगार्ड को पूछताछ और छानबीन के लिए बुलाया है। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। इधर, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने उच्चाधिकारियों से इस मामले में जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मऊ और आजमगढ़ के लोगों द्वारा प्राइवेट वाहनों पर रेडियम स्टीकर चिपका कर धन उगाही करने का मामला प्रकाश में आया था। शिकायतकर्ता रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह डब्बू ने शिकायत करते हुए तहरीर दी थी। इस पर प्राथमिकी दर्जकर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में कासिमाबाद कोतवाली के एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड को भी पूछताछ और छानबीन के लिए बुलाया गया है। बलिया के एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। पूछताछ के लिए गाजीपुर के एक सिपाही और एक होमगार्ड को बुलाया गया है। छानबीन चल रही है। गाजीपुर के एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि रसड़ा कोतवाली पुलिस ने पूछताछ और छानबीन के लिए एक सिपाही और एक होमगार्ड को बुलाया था। उन्हें जांच में सहयोग के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed