{"_id":"604a5e694fa5f81a25123637","slug":"illegal-e-ticket-businessman-arrested-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में ट्रेन से अवैध ई-टिकट का कारोबारी गिरफ्तार, 2.29 लाख रुपये के 122 ई-टिकट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में ट्रेन से अवैध ई-टिकट का कारोबारी गिरफ्तार, 2.29 लाख रुपये के 122 ई-टिकट बरामद
Thu, 11 Mar 2021 11:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
आरपीएफ ने पवन एक्सप्रेस से आ रहे अवैध ई-टिकट का काला कारोबार करने वाले अमित तिवारी को गाजीपुर के औड़िहार जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई से बलिया स्थित अपने घर जा रहा था। उसके पास से दो लाख 29 हजार 55 रुपये मूल्य के 122 अवैध ई - टिकट बरामद हुए।
विज्ञापन
औड़िहार आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा और देवरिया के उपनिरीक्षक गफ्फार खान की संयुक्त टीम को बुधवार देर रात सूचना मिली कि अवैध ई-टिकट का कारोबारी पवन एक्सप्रेस से बलिया जा रहा है। इसके बाद टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
पवन एक्सप्रेस (01061) के औड़िहार जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन से बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र स्थित जैदोपुर मठिया निवासी अमित तिवारी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित तिवारी ने बताया कि वह तीन वर्ष से रेलवे टिकट की दलाली का काम करता है।
विज्ञापन
आरपीएफ के बढ़ते दबाव के कारण गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंबई चला गया था। मामला शांत होने पर पुन: वापस घर आ रहा था। पूछताछ के बाद टीम ने उसका चालान कर दिया। इस संबंध में औड़िहार आरपीएफ के प्रभारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि ई-टिकट के अवैध कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 122 अवैध ई-टिकट बरामद हुआ।