फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ignoring the standards, the MLA stopped the road construction

Ghazipur News: मानक दरकिनार, विधायक ने सड़क निर्माण रोका

Thu, 13 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the standards, the MLA stopped the road construction
भुड़कुड़ा क्षेत्र के डोरा-जाही-झोटना मार्ग की दूरी लगभग 6.5 किमी है। सड़क के नवीनीकरण के लिए 40.93 लाख की निविदा निकाली गई।
विज्ञापन

इस कार्य को अनुक्ता कंस्ट्रक्शन गाजीपुर को दिया गया है। क्षेत्रीय सुभासपा विधायक बेदी राम ने मानक के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाते हुए काम रोकवा दिया। वहीं, ठेकेदार ने विधायक के लोगों पर पांच फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।
विधायक का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की, जो जांच में ठीक नहीं मिली। इसलिए उसे रोकवा दिया। विधायक के मुताबिक 10 मार्च से ग्रामीण लगातार सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन किमी सड़क रात में बना दी गई। ठेकेदार राहुल राय ने बिना साफ-सफाई कराए और अन्य कार्य कराए ही डामर मिलाकर गिट्टी बिछवा दी। विधायक के मुताबिक दूसरे दिन सड़क को देखने के लिए अपने प्रतिनिधि अरविंद कुमार को भेजा, जिन्होंने मौजूद ग्रामीणों के सामने सड़क की गुणवत्ता को लेकर बात कही तो ठेकेदार के लोगों ने गालीगलौज, धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर लोक निर्माण विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं था। प्रतिनिधि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में ही अब काम होगा। विधायक का आरोप है कि ठेकेदार अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए गलत आरोप लगा रहा है। वहीं, ठेकेदार का आरोप है कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में काम करने से रोकते हैं।

उनकी इच्छा विपरीत टेंडर डाल दिया है। अब उनके लोग कमीशन की मांग कर रहे हैं। न देने पर मारपीट की और काम रोकवा दिया। डीएम-एसपी से शिकायत के बाद फिर काम शुरू हुआ तो मारपीट की। कार्य की गुणवत्ता खराब है तो कार्य रोकवा दें, भुगतान रोकवा दें लेकिन मारपीट करने का अधिकार कहां से उन्हें मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed