फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   IG inaugurated CCTNS cell

आईजी ने सीसीटीएनएस कक्ष का किया उद्घाटन

Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
IG inaugurated CCTNS cell
गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी विजय सिंह मीणा मंगलवार को जिले में पहुंचे। शहर कोतवाली में स्थापित सीसीटीएनएस कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कोतवाली का निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई का जायजा लेने के बाद वह सीधे पुलिस लाइन के सभागार में पहुंचे और क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों की बैठक ली। इसमें सर्किलवार अपराध की समीक्षा की गई। वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी विजय सिंह मीणा ने पुलिस द्वारा शुरू किए गए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) को बहुत उपयोगी करार दिया। कहा कि यह समाज को सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके माध्यम से कोई भी घर बैठे एफआइआर दर्ज करा सकता है। जिनके यहां इंटरनेट कनेक्शन हैं, वह इस सुविधा का लाभ आसानी से ले सकते हैं। फिर भी इसका अर्थ यह नहीं है कि लोगों को थाने आने से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बहुत से काम थाने से ही होंगे। उन्होंने बताया कि सीसीटीएनएस परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। हर जिले में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों को इसकी प्रणाली से दक्ष करना है। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। आईजी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक में सर्किलवार अपराध की समीक्षा करते हुए बेहतर काम करने वालों की जहां पीठ थपथपाई, वही लापरवाह पुलिस कर्मियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने लंबित मामलों को तत्काल निपटाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीसीटीएनएस को प्रभावी बनाने के लिए उत्तर-प्रदेश पुलिस की वेबसाइट और उसके लिंक के बारे में सभी को जानकारी देने को कहा। कोतवाली में निरीक्षण के दौरान प्रभारी धनंजय मिश्रा ने सभी स्थानों को दिखाया। इस बीच पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिह, सीओ ओजस्वी चावला, कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा, विशेश्वरगंज चौकी इंचार्ज अनुराग गोस्वामी, गोराबाजार चौकी प्रभारी कृपेंद्र सिह, रजदेपुर इंचार्ज आशुतोष मिश्रा, रजागंज चौकी प्रभारी तरुण कुमार, खुदाई पुरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed