{"_id":"66e1f2fb94450280c4010bc4","slug":"if-your-mind-is-disturbed-then-do-not-panic-every-calamity-gets-redressed-in-the-court-of-mother-justice-shamim-ahmed-ghazipur-news-c-20-1-vns1007-724147-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन विचलित हो तो घबराएं नहीं, मां के दरबार में हर विपदा का निवारण: न्यायमूर्ति शमीम अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन विचलित हो तो घबराएं नहीं, मां के दरबार में हर विपदा का निवारण: न्यायमूर्ति शमीम अहमद
विज्ञापन
गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने कहा कि कुछ ऐसे द्वार होते हैं जहां प्रत्येक समस्या का समाधान मिलता है। मुश्किलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मां के दरबार में हर दुख- विपदा का निराकरण हो जाता है। मन विचलित हो तो घबराना नहीं चाहिए। सारे दुख वक्त के साथ मिट जाखे हैं।
हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति के जन्मदिन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह हातें कहीं। न्यायमूर्ति ने कहा कि संत के जन्म दिन पर दी जाने वाली शुभकामना को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकहे। उन्होंने शेर पढ़ा-मुझे शोहरतें कितनी भी मिलें मैं हसरते नहीं रखता, सब भूल जाता हूं नफरतें नहीं रखता...। इससे पहले
राधाष्टमी पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति के जन्मोत्सव पर वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ लोक मंगल के लिए विविध अनुष्ठान किए। इस दौरान संतों के अलावा कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं, विशिष्टजनों ने गुरु वंदना कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर वाराणसी रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश सिंह, डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. ईरज राजा, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के सदस्य पंडित प्रसाद दीक्षित, अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. वीके सिंह, व्यास डॉ. मंगला प्रसाद सिंह, चातुर्मास महायज्ञ के मुख्य यजमान शिवानंद सिंह झुन्ना, बीएचयू के प्रो. जेपी सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज के प्राकट्य उत्सव में डीएम के साथ एसपी डा. ईरज राजा भी पहुंचे थे। उनका भी 11 सितंबर को जन्मदिवस होने की जानकारी पाकर महामंडलेश्वर ने एसपी को माल्यार्पण और उपहार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। एसपी ने मंच के माध्यम से जनपदवासियों खासतौर पर पीड़ितों को न्याय दिलाने और जनता को सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया