{"_id":"63178cbf2648b67abd6e1c43","slug":"if-anyone-bothers-feel-free-to-call-the-helpline-ghazipur-news-vns6728959126","type":"story","status":"publish","title_hn":"करे कोई परेशान...बेझिझक करें हेल्पलाइन पर कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करे कोई परेशान...बेझिझक करें हेल्पलाइन पर कॉल
विज्ञापन
शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा प्रतिदिन मंदिर और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त किया जा रहा है। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं से बातकर महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। मिशन-शक्ति अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूल, मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों और शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गई।
बालिकाओं एवं महिलाओं से बात कर महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।
एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाना एवं एंटी रोमियो टीम और पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं के लिए चलाये जा रहे नंबरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाया गया एवं महिला अधिकारों के संबंध में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
साथ ही बताया गया कि सभी थानो में महिलाओं की सुरक्षा-सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है और समय से उनका निस्तारण कराया जाएगा। सभी बालिकाओं- महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।