फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ideas of 109 children selected for Inspire Award

Ghazipur News: 109 बच्चों के आइडिया इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयनित

Fri, 06 Mar 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ideas of 109 children selected for Inspire Award
गाजीपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 109 विद्यार्थियों के इनोवेशन आइडिया का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को अपने वैज्ञानिक आइडिया पर माॅडल या प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले को प्रदेश में 26वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना का उद्देश्य स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने नए वैज्ञानिक विचार या समस्या के समाधान से जुड़े आइडिया को प्रस्तुत किया था। चयनित विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनके आइडिया को माडल के रूप में विकसित करने का अवसर दिया जाएगा। इस बार चयनित 109 बच्चों में 90 बच्चे बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों से हैं जबकि 19 निजी विद्यालयों के बच्चों के आइडिया का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-प्रधानाचार्यों और इंस्पायर अवार्ड मानक प्रभारी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाते सक्रिय रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना होता है। यह सफलता विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालयों में नवाचार के अनुकूल वातावरण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed