फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband who was absconding after killing his wife committed suicide

पत्नी की हत्याकर फरार चल रहे पति ने की आत्महत्या

Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband who was absconding after killing his wife committed suicide
दिलदारनगर। पत्नी की हत्याकर फरार चले रहे पति ने मंगलवार की देर रात बाईपास सड़क रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े शव को देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बाईपास सड़क रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन शुरू करने के साथ शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जेस से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं आजाद हो गया। भाई और साले का नंबर भी उस पर लिखा था। पुलिस ने उसके भाई के नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। तब जाकर मृतक की शिनाख्त बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के नुआंव थाना के महरथा गांव निवासी जयहिंद राम (30) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही दोपहर तक उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि वह रात में किसी ट्रेन से कूद गया था और सिर में चोट लगने से मौत हुई है। वह 20 मार्च को अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed