फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband gets shocked on hearing news of wife's death dies husband and wife cremated on one pyre

Ghazipur: पत्नी की मौत की सूचना पर पति को लगा सदमा, मौत, एक चिता पर पति-पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 11 Nov 2024 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 11 Nov 2024 05:55 PM IST
सार

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में रविवार को पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही जमीन पर गिरे पति ने भी दम तोड़ दिया। गांव के सामने गंगा घाट पर पति- पत्नी का परिजनों ने एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई। 

विज्ञापन
Husband gets shocked on hearing news of wife's death dies husband and wife cremated on one pyre
मृत दंपती की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गाजीपुर में बुजुर्ग दंपती की मृत्यु काफी चर्चा में है। रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी लेखपाल पद से सेवनिवृत्त कामेश्वर उपाध्याय (87) और उनकी पत्नी चंपा उपाध्याय (85) पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। पति- पत्नी का वाराणसी में ही उपचार चल रहा था। तबीयत ठीक होने पर कामेश्वर उपाध्याय घर चले आए थे। जबकि पत्नी चंपा उपाध्याय का उपचार के दौरान बीते नौ नवंबर की रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दूसरे दिन घर पर सूचना मिलने के एक घंटे बाद पति कामेश्वर उपाध्याय ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक दंपती के पुत्र सीआरपीएफ जवान मृत्युंजय कुमार ने बताया कि माता- पिता की तबीयत खराब थी। वाराणसी में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले पिता कामेश्वर उपाध्याय को घर लाया गया, जबकि मां चंपा उपाध्याय वहीं अस्पताल में भर्ती थीं। बीते नौ नवंबर को मां का निधन हो गया। यह बात पिता को नहीं बताई गई। दूसरे दिन 10 नवंबर की सुबह जैसे ही मां के निधन होने की खबर पिता को दी, वैसे ही वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी भी मौत हो गई। मां का शव वाराणसी से लाया गया। दोनों लोगों की एक साथ अर्थी सजाई गई। माता-पिता की अर्थी एक साथ घर से निकाली। इसके बाद गांव के सामने गंगा तट किनारे दोनों लोगों का दाह संस्कार एक ही चिता पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed