{"_id":"669d9085eea4504ab3028d84","slug":"husband-abuses-her-for-talking-on-mobile-till-late-night-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-117974-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: देर रात तक मोबाइल से बात करने पर पति करते हैं गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: देर रात तक मोबाइल से बात करने पर पति करते हैं गाली गलौज
विज्ञापन
गाजीपुर। परिवार परामर्श केंद्र की ओर से रविवार को पुलिस लाइन सभागार में 24 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत किए गए। समझा-बुझाकर 11 परिवारों की विदाई कराई गई। जबकि तीन पारिवारिक विवाद कुशलता तो तीन पारिवारिक विवाद विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया। वहीं चार पारिवारिक विवाद में एक पक्ष उपस्थित था, जबकि तीन पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष अनुपस्थित थे।
जमानिया कोतवाली के खिजीरपुर गांव निवासी प्रियंका यादव की शिकायत थी कि उसके पति देर रात तक मोबाइल से बात करने पर हमेशा उसके साथ गाली गलौज करते रहते हैं। इस पर पति और उसे समझा बुझाकर विदाई कराई गई। इसी तरह मिर्जापुर अदआहट थाना के गडौरी गांव निवासी रुकसाना खातून की शिकायत थी कि उसके पति बिना कारण ही उसे मारते पीटते रहते हैं। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती हैं।
बहरियाबाद थाना के मुबारकपुर हटहरा गांव निवासी पूनम देवी की शिकायत थी कि ससुराल पक्ष के लोग पड़ोसी के कहने पर उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं। सादात थाना के सोनबरसा गांव निवासी किरन देवी की शिकायत थी कि उसके पति के नशे से वह मानसिक रूप से परेशान रहती है। जंगीपुर थाना के सलेमपुर सीहोर निवासी रंजना देवी की शिकायत थी कि उसके पति और जेठ हमेशा मारपीट करते रहते हैं। मऊ जनपद के डोमनपुरा दक्षिण टोला थाना के हमीमपुरा नया ईदगाह निवासी सीमा खातून की शिकायत थी कि पति हमेशा शराब पीते रहते हैं और समझा कर विदाई करवाई गई।
विज्ञापन
भांवरकोल थाना के मलिकपुर निवासी उर्मिला देवी की शिकायत थी कि उसके पति मायके पक्ष से दहेज की मांग करते हैं। नोनहरा थाना क्षेत्र के कमालपुर लोधी निवासी ओजीदा खातून की शिकायत थी कि पति मायके से दो बिस्वा जमीन की मांग करते रहते हैं। भुड़कुड़ा कोतवाली के कौरा गांव निवासी राखी की शिकायत थी कि ससुराल पक्ष के लोग हमेशा शंका करते रहते हैं और मारते- पिटते हैं। नोनहरा थाना के परवा गांव निवासी आशा देवी की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा नशा करते हैं और नोकझोंक होती रहती है। पति को समझा कर विदाई करवाई गई। प्रकरण निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह, वीरेंद्र नाथ राम आदि मौजूद रहे।