{"_id":"6a7e2437b376af6ced0aa73d","slug":"hunger-strike-launched-for-residential-leases-housing-and-electricity-bill-waivers-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-158139-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आवासीय पट्टा, आवास, बिजली बिलों की माफी के लिए भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आवासीय पट्टा, आवास, बिजली बिलों की माफी के लिए भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के भूख हड़ताल में बोलते वक्ता।
गाजीपुर। बेदखली के खिलाफ आवासीय पट्टा एवं आवास, बिजली बिलों की माफी सहित ग्रामीण गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का दो दिवसीय भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह बृहस्पतिवार को शहर स्थित सरजू पांडेय पार्क में शुरू हुआ।
जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने मनरेगा को फिर से लागू करने व गरीबों के घरों और आबादियों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों को उनके कब्जे की जमीनों का पट्टा नहीं मिला तो, वह संघर्ष करेंगे।
जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार ग्रामीण गरीबों, किसानों, छात्रों-युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी तबकों के जीवन, जीविका और अधिकारों पर हमला कर रही है।
विज्ञापन
इसलिए अपने-अपने सवालों पर संघर्ष करते हुए इस फासिस्ट सरकार के विरुद्ध एकताबद्ध संघर्ष में उतरना होगा। इस मौके पर योगेंद्र भारती, बुच्चीलाल, राजेश वनवासी, मंजू गोंड, लालजी, किशन, विजय आदि मौजूद रहे। संवाद