फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hunger strike ends after talks with DRM

Ghazipur News: डीआरएम से वार्ता के बाद भूख हड़ताल समाप्त

Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike ends after talks with DRM
फोटो-
विज्ञापन

-17 दिनों तक चला रेलवे स्टेशन को दोबारा शुरू कराने के लिए आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का 17 दिनों से चल रहा अनशन शनिवार की रात डीआरएम से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अपनी मांगों पर अड़े ग्रामीण पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने रविवार को सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। इसे लेकर प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे थे। जमानियां एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी, सीओ विधि भूषण मौर्य सहित थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ शनिवार की रात प्रदर्शनकारियों से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कांवड़ियों और राहगीरों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए आंदोलन समाप्त करने की अपील की। लेकिन, ग्रामीण आंदोलन जारी रखने पर अड़े थे। मामला सुलझता न देखकर एसडीएम ने दानापुर मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार से प्रदर्शनकारियों की फोन पर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि यह रेल लाइन और स्टेशन बंद हो चुका है। जो मेरे अधिकार क्षेत्र में अब नहीं है। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। वहीं, प्रदर्शनकारी भी टेंट आदि सभी समान समेटकर अपने-अपने घर चले गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन और आंदोलनरत लोगों से हुई वार्ता में ग्रामीणों ने कांवड़ियों और व्यस्त राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी को देखते हुए आंदोलन समाप्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed