{"_id":"6890f4fa2f91ebcee4029dda","slug":"hundred-illegal-cuts-including-small-and-big-ones-within-a-radius-of-80-km-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-137088-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 80 किमी के दायरे में छोटे- बड़े मिलाकर सौ अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 80 किमी के दायरे में छोटे- बड़े मिलाकर सौ अवैध कट
विज्ञापन
सिधौना मटेहूं के बीच अवैध कट से जाता बाइक सवार: संवाद
- फोटो : news
गाजीपुर। सिधौना से मटेहूं तक 80 किमी तक छोटे-बड़े मिलाकर करीब सौ अवैध कट हैं। लोग डिवाईडर तो कहीं जाली तोड़ लोग बेखौफ वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पार कर रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यही नहीं कट बंद करने के लिए रखे बोल्डर के बावजूद ग्रामीण किनारे से आवागमन कर रहे हैं।
गाजीपुर जनपद के सिधौना, औड़िहार, सैदपुर, नंदगंज, देवकली, महाराजगंज, गाजीपुर, जंगीपुर के साथ ही बिरनो, भड़सर, राजापुर, सियारामपुर, नसरतपुर, बरही, पलहीपुर, करदौनी, देवापुर, महेगवां, मरदह, कंसहरी, नवापुरा, करदह कैथवली, हैदरगंज, मटेहूं तक अवैध कट बने हुए हैं। इन अवैध कटों का निर्माण गांव के मनबढ़ाें, ढाबा, पेट्रोल पंप, विद्यालय संचालकों और बड़ी संख्या में चाय-पानी के दुकानदार सुविधाओं के मुताबिक बना लिए हैं। जबकि संबंधित विभाग द्वारा इन अवैध कटों को बंद करने के लिए तोड़े गए डिवाईडर का निर्माण कराया जाता है। बावजूद ग्रामीण बाइक एवं साइकिल एक तरफ से दूसरे तरफ ले जाने के लिए तोड़ दिया जाता है। यहीं नहीं अवैध कट को बोल्डर रखकर बंद भी किया गया है, लेकिन स्थिति यह है कि बोल्डर के भी आसपास आवागमन के लिए ग्रामीण रास्ता बना रहे हैं, ऐसे में सड़क दुर्घटना मंडरा रही है।
कोट
अवैध कट को बंद करने के लिए नियमित कार्य हो रहा है, लेकिन अक्सर ही आसपास के ग्रामीण बंद किए जा रहे कट को पुन: तोड़कर रास्ता बना लेते हुए हैं। ऐसे में अब ठोस कार्रवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बीएल गौतम,पीडब्ल्यूडी एक्सईएन