फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Humidity, pollution covered the haze for two hours

आर्द्रता, प्रदूषण ने ओढ़ा दी दो घंटे धुंध की चादर

Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Humidity, pollution covered the haze for two hours
गाजीपुर। बारिश, बदली, धूप के बीच सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का रूख बदला-बदला सा दिख रहा है। सुबह में हल्की ठंड महसूस होने के साथ वातावरण में नमी बढ़ी है, जिसका असर सुबह दिखने लगा है। सोमवार को मौसम में बदलाव का कुछ ऐसा हाल रहा कि सुबह साढ़े पांच बजे से करीब सात बजे तक शहर के आस-पास समेत कई इलाकों में धुंध छाई रही।
विज्ञापन

इस संबंध में पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा का कहना है कि मौसम बदला है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ आर्द्रता, बदली और कुछ प्रदूषण के कणों के चलते धुंध जैसी स्थिति बनी है, जो आज सुबह देखने को मिली। यह आगे भी देखने को मिल सकती है। प्रदूषण जनित धुंध स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसका असर फेफड़े पर पड़ता है। सुबह की धुंध से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम में नमी होने पर हवा में धूल, पानी के कण तैरते रहते है। जो अनुकूल परिस्थिति पाकर धुंध निर्मित करते हैं। इधर, सुबह में करीब डेढ़ से दो घंटे धुंध छाई रही वहीं पूरे दिन बादल भी छाए रहे जो शाम साढ़े चार बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी और फिर झमाझम बारिश में बदल गए। करीब आधे घंटे बदरा बरसे। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज हुई और मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के आमघाट, न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी, कचहरी, स्टेशन के आस-पास के लोग पार्क और खुले में बैठकर लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। हालंाकि बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ और जल-जमाव से फिसलन रही। जानकारों का कहना है कि इस महीने रह-रहकर बारिश होने से धान की खेती करने वाले किसानों को काफी फायदा पहुंच रहा है। फसलों में हरियाली बढ़ने लगी है। किसानों को भी ट्यूबवेल, नहर आदि का सहारा नहीं लेना पड़ रहा है।

अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन धुंध बढ़ने पर खासकर अस्थमा रोगियों को सुबह में निकलने से बचना चाहिए। साथ ही फेफड़ा संबंधी अन्य रोगियों को इस समय एहतियात बरतने की जरूरत होती है।
डा. राजेश सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed