फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Human life cannot be ended to satisfy addiction.

Ghazipur News: नशे की पूर्ति के लिए मानव जीवन को समाप्त नहीं किया जा सकता

Wed, 24 Sep 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Human life cannot be ended to satisfy addiction.
अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने मंगलवार को पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि समाज में पति पत्नी का रिश्ता भरोसे और विश्वास पर आधारित होता है, लेकिन इस प्रकरण में सत्येंद्र राम ने पत्नी की हत्या कर उस विश्वास व भरोसे को खंडित किया है। मानव जीवन अनमोल होता हैं।
विज्ञापन

उसे केवल नशे की पूर्ति के लिए समाप्त नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने विवाहिता बिंदु के तीनों संतानों की परवरिश के लिए डीएम को आदेश की प्रति भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार बलिया थाना गड़वार गांव के नराव गांव निवासी हर्षनाथ ने बरेसर थाने में तहरीर देकर बताया था कि पुत्री बिंदु की शादी 20 मई 2008 को सत्येंद्र राम से की थी। दामाद सत्येंद्र राम कोई काम नहीं करता हैं और अक्सर शराब पीकर पुत्री बिंदु को पीटता था।
पुत्री जब भी मायके आती थी तो वह रो-रोकर सारी बातें बताती थीं। दामाद को काफी समझाया बुझाया गया इसके बावजूद नहीं माना। 8 अप्रैल 2022 को बेटी बिंदु की बड़ी बेटी निधि ने फोन कर बताया कि पापा ने मम्मी को पीट पीटकर मार डाला है।
सूचना पर जब पुत्री की ससुराल पहुंचा तो पुत्री बिंदु का शव कच्चे मकान के अंदर पड़ा हुआ था। आस- पास के लोगों ने भी बताया कि पति सत्येंद्र राम ने पत्नी बिंदु को पीटकर हत्या कर दी है।
वादी की सूचना पर दोषी पति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश हुआ।

न्यायालय ने दोनों पक्षों सुनने के बाद फैसला सुनाया। दोषी को जेल भेज दिया।
कहा कि विवाहिता की तीन संतानों की परवरिश के लिए आदेश की प्रति डीएम गाजीपुर को भेजा जाए कि उनके भरण पोषण एवं शिक्षा आदि से संबंधित शासकीय योजनाओं का लाभ उनको नियमानुसार प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed