फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hthiyaram thriving monastery Mhanushtan

हथियाराम मठ पर महानुष्ठान संपन्न

Fri, 16 Sep 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धपीठ हथियाराममठ पर पिछले दो माह से चल रहे चातुर्मास महानुष्ठान के साथ ही पिछले एक सप्ताह से चल रहे श्रीमद्भगवद्  कथा की पूर्णाहुति शुक्रवार को सिद्धपीठ के ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण यति  जी महाराज के साथ ब्रह्मलीन संत महात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई।  
चातुर्मास यज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति ने कहा कि आम तौर पर शिष्य श्रद्धालु संत महात्माओं के चरण वंदन के लिए लालायित रहते हैं। जबकि शिष्य समाज को संत के चरण नहीं वरन संत कते आचरण को पकड़ना चाहिए। संत महापुरुषों के आचरण के अनुकरण से ही व्यक्ति देश समाज का कल्याण संभव है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से मठ परिसर के साथ ही अपने घर समाज व आस-पास साफ -सफाई का  संदेश देते हुए सफाई के प्रति जागरूक किया। हरिद्वार से आए वरिष्ठ संत महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद यति ने कहा कि सिद्धपीठ  की 650 वर्ष प्राचीन परंपरा से समूचा अध्यात्म जगत नतमस्तक नजर आता है।  कथावाचक श्यामसुन्दर "ठाकुर जी" महाराज ने  कहा कि वसंत के आने से प्रकृति का सुधार होता है, संत के सानिध्य में आने से संस्कृति का सुधार हो जाता है। इसीलिए शास्त्रों में भी कहा गया है की  वृक्ष, सरिता, पर्वत, धरती और संत मानव कल्याण के निमित्त ही इस धरती पर आते हैं। इस दौरान मालिनी अवस्थी ने भी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर परेसानंद यती ने कहा की बड़े ही पुण्य कर्म और प्रभु की कृपा से मानव शरीर प्राप्त होता             है। मानव जीवन में व्यक्ति की संगति का बहुत ही महत्व होता है। ऐसे में  साधु-संत विद्वानों की संगत से जीवन धन्य और स्वर्ग के सामान हो जाता है। हमारी संत और शिष्य परंपरा विश्व की अलौकिक और अनूठी परंपरा है। महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरयतिजी महाराज ने कहा-जीवों के लिये मनुष्य शरीर का प्राप्त होना दुर्लभ है। गुरु इस संसार सागर से  पार उतारने वाले है । सिद्धपीठ के वरिष्ठ ब्रह्मचारी संत एवं प्राचार्य रत्नाकर  त्रिपाठी ने आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए सभी संत महात्माओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर सत्यानंदजी, अभयानंद जी, आचार्य अवनीश, वैदिक  आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed