फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   HP Gans Agency employee made a false story of robbery

एचपी गैंस एजेंसी कर्मी ने लूट की बनाई थी झूठी कहानी

Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
HP Gans Agency employee made a false story of robbery
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया गांव के बाहर रसोई गैस गोदाम एजेंसी के कर्मचारी से हुई एक लाख 92 हजार 430 रुपये की लूट का 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। एजेंसी मालिक को धोखा देने एवं लेन-देन में हुई अनियमितता को छुपाने के लिए कर्मचारी ने ही लूट की झूठी कहानी बनाई थी। रविवार को एसपी ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि तलिया बैंक से दो सौ मीटर पहले एचपी गैस गोदाम एजेंसी इंचार्ज बिहार प्रांत के भभुआ जनपद के कुदरा थाना के गायघाट निवासी अशोक कुमार चौबे ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने एक लाख 92 हजार 430 रुपये लूट लिया था। मुकदमा दर्जकर जब मामले की जांच की गई तो लेखा- बही और बैंक में जमा राशि में भिन्नता पाई गई। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग खंगालने के बाद जब अशोक कुमार चौबे से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गैस गोदाम के पैसों के हिसाब में काफी रुपये कम पड़ रहे थे। वहीं एक सप्ताह पूर्व गैस गोदाम की मालकिन सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी गांव निवासी अमृता शैलश से फोन पर हिसाब के लिए बहस हो गई थी। पांच फरवरी को झूठी कहानी बनाकर एक लाख 92 हजार 430 रुपये लूट की सूचना दी थी। आरोपी की निशानदेही पर एक लाख सात हजार 200 रुपये गैस गोदाम स्थित उसके कमरे से बरामद किए गए। आरोपी ने मालकिन को धोखा देने और वित्तीय लेन- देन में हुई अनियमितता को छुपाने के लिए झूठी कहानी बनाकर लूट की सूचना दी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विष्णु प्रताप गौतम, प्रदीप कुमार सिंह, विनोद यादव, मनोज वर्मा और दिनेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed