फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   How will the house be built, the beneficiaries are not showing interest in the construction

कैसे बनेगा आशियाना, निर्माण को लेकर लाभार्थी नहीं दिखा रहे रुचि

Fri, 11 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
How will the house be built, the beneficiaries are not showing interest in the construction
गाजीपुर। गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध कराने की योजना मंथर गति से चल रही है। ग्राम सचिव उदासीन हैं और रकम पाने वाली लाभार्थी भी ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले में 11745 आवास बनाए जाने थे, जिसमें 5671 ही बन पाए हैं। पिछले सत्र के भी 2613 आवासों का काम पूरा नहीं हुआ है। अब इस मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले के सोलह विकासखंडों में 1238 ग्राम पंचायतों में योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 17776 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें मात्र 15163 ही पूरा हो सके जबकि 2613 का निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरकार की ओर से 11745 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके सापेक्ष 5641 का ही निर्माण पूरा हो सका है। शेष 6104 अभी भी निर्माणाधीन हैं। जबकि आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लेने की शासन की ओर से बीते दिसंबर महीने तक की अवधि निश्चित की गई थी। इसके बाद जून माह तक की अवधि निश्चित की गई है। वैसे तो निर्धारित अवधि में अभी कई महीने का समय शेष है लेकिन जो स्थिति है उसे देखकर जून माह तक शेष आवासों का निर्माण पूरा हो पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसको गंभीरता से लेते हुए 8717 लाभार्थियों को अभी तक मिली किस्तवार धनराशि का सदुपयोग न करने और आवास के अपूर्ण रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यही नहीं संबंधित सभी खंड विकास अधिकारियों को भी उनकी उदासीनता को लेकर नोटिस जारी किया गया है। इसके चलते लाभार्थियों और जिम्मेदारों में हड़कंप मची हुई है।
विज्ञापन

लाभार्थियों को जारी की गई किस्त
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास को पूरा करने की अवधि तीन माह निर्धारित है। इस योजना के तहत प्रति आवास की लागत एक लाख बीस हजार रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी एवं तीसरी किस्त के रूप में 70 एवं 10 हजार रुपये दिये जाते हैं? वर्ष 2020-21 में 17776 में से 17716 को पहली किस्त, 17406 को दूसरी तथा 15081 को तीसरी किस्त जारी की गई। इसी तरह 2021-22 में 11745 में से 11504 को पहली किस्त, 10515 को दूसरी तथा 5895 को तीसरी किस्त जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनराशि जारी होने और निर्धारित समय में आवास न बन पाने के मामले में संबंधित सभी बीडीओ और लाभार्थियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बहुत जल्द अपूर्ण आवासों को पूरा कर लिया जाएगा- बालगोविंद शुक्ला, परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed