फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   samajwadi party MP Afzal ansari posted status in social media Abbas ansari gets interim bail in supreme court

UP: कहानी खत्म कैसे हो, मेरा किरदार बाकी है..., सांसद अफजाल ने लगाया स्टेटस; अब्बास को मिली अंतरिम जमानत

Sat, 08 Mar 2025 10:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 10:56 PM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से गैंगस्टर मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सांसद अफजाल के इस पोस्ट की चर्चा काफी हो रही है। इसके कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। अंजाम क्या होगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
samajwadi party MP Afzal ansari posted status in social media Abbas ansari gets interim bail in supreme court
अफजाल अंसारी और अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Abbas Ansari: सपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस और तस्वीर पोस्ट की है। स्टेटस पर लिखा कि ‘विरासत में जो मिली है मेयार बाकी है, कहानी खत्म कैसे हो, मेरा किरदार अभी बाकी है’।

विज्ञापन


यह पोस्ट उन्होंने अपने भतीजे एवं मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से गैंगस्टर मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद किया है। सांसद के इस पोस्ट की चर्चा हर किसी की जुबां पर है। दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से छह हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है।
विज्ञापन




वह इस दौरान लखनऊ स्थित अपने आधिकारिक आवास और अपने विधानसभा क्षेत्र में रह सकते हैं लेकिन इसके लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। फिलहाल, अंतरिम जमानत मिलने की खबर से उनके समर्थकों और चाहने वालों में खुशी और जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले खुशी का इजहार भी कर रहे हैं। खुद सपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा ‘आप सबकी दुआएं रंग लाईं। आज मेरे भतीजे मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को सर्वोच्च न्यायालय से सशर्त अंतरिम जमानत मिल गई है।’ इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर गाने के साथ स्टेटस भी लगाया था, जिसमें लिखे शब्दों को लेकर जिलेभर में लोग चर्चा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed