फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   House fire due to gas cylinder leak

गसिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग

Sat, 14 May 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
House fire due to gas cylinder leak
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सराय मुबारक गांव में शुक्रवार की देर रात गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग में घर गृहस्थी का लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

गांव निवासी रविंद्र मिश्रा देर शाम भोजन करने के बाद परिजनों संग झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान मध्य रात्रि में झोपड़ी से तेज आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। आहट लगते ही घरवालों ने झोपड़ी से बाहर निकलकर जान बचाई और शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सबमर्सिबल और हैंडपंप के पानी से काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब- तक झोपड़ी के बगल स्थित किराने की गुमटी, पांच हजार नगदी, गेहूं, चावल, बिस्तर, चारपाई, चौकी सहित घर गृहस्थी का लाखों रुपये का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने क्षति पूर्ति का आंकलन किया। आग लगने की घटना के बाद रविंद्र मिश्रा का परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed