फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   House and water tax will be deposited with just one click

Ghazipur News: एक क्लिक पर जमा होगा हाउस और वाटर टैक्स

Mon, 16 Feb 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
House and water tax will be deposited with just one click
गाजीपुर। शासन की ओर से नगर निकायों में ऑनलाइन टैक्स प्रणाली लागू करने की कवायद चल रही है, जिसकी शुरुआत एक अप्रैल से विधिवत हो जाएगी। लगर पालिका गाजीपुर में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के 25 वार्ड में करीब 21 हजार भवन पंजीकृत हैं,जिससे नपा को प्रतिवर्ष करीब डेढ़ करोड़ रुपये हाउस व वाटर टैक्स के रुप में राजस्व की आय होती है। ऑनलाइन व्यवस्था के लागू होने के बाद करदाता अपने मोबाइल फोन से हाउस व वाटर टैक्स का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन

नपा के ईओ डीके राय ने बताया कि इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से टैक्स भुगतान की प्रक्रिया को डिजिटल करने की तैयारी चल रही है। ऑनलाइन लिंक आधारित टैक्स कलेक्शन सिस्टम लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से टैक्स भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी। अब तक टैक्स इंस्पेक्टर डोर-टू-डोर जाकर लोगों को हाउस टैक्स का बिल देते हैं। लोग कार्यालय आकर इसका भुगतान करते हैं। लेकिन, ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद पूरी प्रक्रिया बदल जाएगी। नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे ही अपने कर का भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन सिस्टम को लागू करने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में स्थित मकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की फीडिग नगर विकास विभाग की वेबसाइट पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed