फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hospital

चिकित्सक, फार्मासिस्ट सहित कर्मचारी ड्यूटी से गायब

Thu, 07 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
hospital
करंडा। जिले के ग्रामीण इलाके में संचालित सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सक एवं कर्मचारियों के समय से न मिलने के कारण इलाज का काफी अभाव है। इसका हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार की रात जब अमर उजाला की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पहुंची तो अस्पताल के चिकित्सक समेत सभी कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिलेे। रजिस्टर में नाम दर्ज करने के बाद कुछ आवास में सो रहे थे, तो कुछ अन्यत्र गए हुए थे।
विज्ञापन

रात करीब 10.12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के मुख्य दरवाजे से होकर अंदर प्रवेश किए। कुर्सियां खाली मिलीं। अंदर चारो तरफ बिजली की रोशनी प्रर्याप्त थी। दाहिनी तरफ स्थित पौथालाजी और दवा कक्ष बंद था। सामने चिकित्साधिकारी कक्ष भी बंद मिली। जबकि बांयी तरफ टेली मेडिसीन कक्ष पर ताला लटक रहा था। 10.14 बजे प्रसूती कक्ष और आपरेेेशन कक्ष में भी एकांत पसरा हुआ था। यहां भी एएनएम और स्टाफ नर्स तक ड्यूटी पर नहीं थी। 10.17 बजे ऊपर के वार्ड में पहुंचने पर वहां ताला लटक रहा था। नीचे आने के बाद आवाज देने पर भी कोई नहीं मिला। सीएचसी पर दूसरे रास्ते से बाहर निकलने के बाद 10.35 बजे वहां मौजूद एक व्यक्ति ने चिकित्साधिकारी रवि वर्मा को फोन किया, लेकिन वह क्षेत्र मेें मौजूद नहीं थे। जबकि इमरजेंसी कक्ष में चार और प्रसूती कक्ष में दो लोगों की ड्यूटी लगी थी। सीएचसी पर कुल छह लोगों की ड्यूूटी लगी थी। इनमें डा. रवि वर्मा के साथ एक फार्मासिस्ट प्रताप भानू सिंह के साथ ही वार्ड ब्याय अरूण कुमार और सफाई कर्मी शशि बिंदू तथा प्रसूती कक्ष में स्टाफ नर्स सरिता कुशवाहा और एनम नीलम यादव शामिल हैं। इनका नाम केवल ड्यूटी रजिस्टर में अंकित था। सभी कक्षों के दरवाजे बाहर से बंद थे।
विज्ञापन

इस संबध में चिकित्सा अधीक्षक डा मनोज चौरसिया ने बताया कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, वह खाना खाने के लिए अपने कमरे में गए होंगे, कुछ देर में आ जाएंगे। जबकि टीम करीब एक घंटे तक वहां उनका इंतजार करने के बाद वहां से वापस हो गई। इलाके के लोगों ने बताया कि यह रोज की दशा है। यहां रात में कोई ड्यूटी करना नहीं चाहता और न मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed