{"_id":"57c3310f4f1c1b0a3dd4ee67","slug":"homeguard-person-died-from-sunk-in-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में डूबने से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में डूबने से होमगार्ड की मौत
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवतीपुर गांव के दयाराम पट्टी निवासी होमगार्ड के एक जवान की पानी में डूबने से रविवार की सुबह मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से होमगार्ड के घर कोहराम मच गया।रेवतीपुर गांव के दयाराम पट्टी निवासी विजयी राय का पुत्र सुरेंद्र राय (49) होमगार्ड के पद पर तैनात था। सुबह में वह मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए डेरा तिलवां के उत्तर तरफ हरिशंकरपुर के लिए निकल पड़ा।
अभी वह तिलवां गांव के उत्तरी तरफ पहुंचा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में गिर गया। वह पानी से निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर चारा काट रहे रेवतीपुर गांव निवासी रोहित पहलवान की उस पर नजर पड़ गई। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और सुरेंद्र को बचाने में जुट गया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। उसने तत्काल पुलिस और एनडीआरएफ टीम को घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही एनडीआरएफ टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने काफी प्रयास के बाद सुरेंद्र को पानी से निकाला। उसे तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मायके बिहार गई उसकी पत्नी माया देवी को दी। मृतक की मां ललिता देवी बिलखते हुए बार-बार यह कह रही थी कि मना करने के बाद भी सुरेंद्र चारा लाने के लिए डेरा पर चला गया। अगर वह परिवार वालों की बात मानते हुए चारा लाने के लिए नहीं गया होता तो शायद घटना नहीं होती। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि होमगार्ड सुरेंद्र राय चारा लाने के लिए डेरा पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते गहरे पानी में गिरने से उसकी डूबने से मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।