फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Home guards came forward for plantation and water conservation

पौधरोपण और जल संरक्षण के लिए होमगार्ड आए आगे

Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Home guards came forward for plantation and water conservation
सुहवल में नमामि गंगे योजना के तहत शासन के निर्देश पर होमगार्ड के जवान भी नदियों की निर्मलता, पौधरोपण और जल संरक्षण के लिए आगे आए हैं। एक माह तक चलने वाले जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को होमगार्डों ने रैली निकाली। साथ ही विभिन्न प्रजाति के फलदार और छायादार पौधों में शामिल सागौन, पीपल, कदम और आम आदि के 150 पौधों का रोपण विभिन्न अमृत सरोवरों पर किया।
विज्ञापन

शुभारंभ होमगार्ड कंपनी के ब्लाक आर्गनाइजर (बीओ) विनोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो प्रकृति को बचाना होगा। अत्यधिक भू-दोहन और वन कटान के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौध रोपण के साथ उसे संरक्षित करने के साथ ही उसका सम्मान करें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

होमगार्ड कंपनी के पीसी ( प्लाटून कमांडर) शिवबचन ने कहा कि पौधरोपण समय की जरूरत है। कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जब पेड़ अधिक होंगे तो वर्षा अधिक होगी। इससे लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed