फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Home guard died due to vehicle hit

वाहन के धक्के से होमगार्ड की मौत

Tue, 13 Oct 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Home guard died due to vehicle hit
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बंजारीपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से साइकिल सवार होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोनहरा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर अटवा गांव निवासी अमेरिका यादव (55) मंगलवार की सुबह साइकिल से जिला मुख्यालय ड्यूटी करने आ रहे थे। उन्हें आठ बजे तक शहर कोतवाली में पहुंचना था। यहां से प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाती थी। घर से वह जैसे ही बंजारीपुर गांव के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि अन्य दो अभी पढ़ रही हैं। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्वामी सहजानंद कालेज के छात्र नेता संदीप यादव व पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश सहित दर्जनों छात्र थाने पहुंचे और मृतक के परिवार में किसी एक व्यक्ति को नौकरी तथा आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed