{"_id":"63cc298599bd23004c2f9b50","slug":"hockey-patna-s-team-won-the-title-ghazipur-news-vns6949478190-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : पटना की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : पटना की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
दुल्लहपुर तहसील जखनिया स्थित भुड़कुड़ा में संत भीखा गुलाल हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को आर रोशन एकेडमी, पटना तथा सतनाम क्लब भुड़कुड़ा के बीच खेला गया। इसमें पटना की टीम तीन-एक के मुकाबले विजयी रही।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि देश से हॉकी का प्रचलन समाप्ति की ओर था, लेकिन भुड़कुड़ा जैसी जगह में करीब 50 वर्षों से हॉकी प्रसिद्ध है। इस तपोस्थली पर हॉकी के जन्मदाता स्वर्गीय जमालुद्दीन साहब आज हम लोगों के बीच नहीं है, लेकिन हॉकी के जरिए हर वर्ष उन्हें याद किया जाएगा।
इस मौके पर भानु यादव, रामजी कुशवाहा, मुसाफिर यादव, बलराम पटेल, तूफानी यादव सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मैच का आरम्भ हुआ। विजयी टीम को सांसद ने पुरस्कार दिया एवं बधाई दी। वहीं उपविजेता टीम भुड़कुड़ा को भी अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर उन्होंने आयोजक संतोष कुमार यादव और खिलाड़ियों को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।
विज्ञापन
यह आयोजन पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ खिलाड़ी धुरंधर प्रजापति की देख रेख में खेल संपन्न हुआ। अंत में इस कार्यक्रम के आयोजक युवा नेता संतोष कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों दूरदराज के खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मदनलाल ने किया।
गाजीपुर की राजनीति से घबराई भाजपा : अफजाल अंसारी
दुल्लहपुर। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने सियासत पर भी खुल कर अपने विचार रखे।
शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के गाजीपुर आगमन पर उन्होंने कहा कि दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला कार्यक्रम गाजीपुर में लगा है। दर्जनों मंत्री रोज जिले की खाक छान रहे हैं। गाजीपुर की राजनीति से भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है। उन्हें हार का डर सता रहा है। गाजीपुर में जरूर कोई बात है, गाजीपुर में बहुत दम है। इनका विकास केवल कागजों पर चल रहा है। ठेकेदार पैसा खा जा रहे हैं।
वहीं रामलीला मैदान में धरने पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों के उत्पीड़न पर उन्होंने जांच कर आरोपी सांसद के ऊपर कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है जिन खिलाड़ियों ने देश को मेडल दिलाया, भारत का नाम रोशन किया आज उन्हीं के साथ इस तरह का घिनौना कृत्य किया जा रहा है। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा सड़कों तथा स्टेडियम के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से गाजीपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे में गाजीपुर में एक बड़े स्टेडियम तथा एक स्पोर्ट्स कॉलेज की आवश्यकता है।