फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hockey magician Dada Dhyan Chand remembered on Sports Day

खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर दादा ध्यानचंद को किया गया याद

Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Hockey magician Dada Dhyan Chand remembered on Sports Day
मौधा। हॉकी के जादूगर दादा ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस पर करमपुर स्थित मेघबरन स्टेडियम में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर मेघबरन मैदान पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने हॉकी के महानायक के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि मेघबरन अकादमी भी दादा ध्यानचंद के आदर्शों पर चल रही है। कहा कि सन 1936 की हॉकी प्रतियोगिता में अपने देश की 8-1 से करारी हार के बाद ध्यानचंद के प्रदर्शन से खुश होकर वहां के तानाशाह हिटलर की ओर से दी जा रही जर्मनी की नागरिकता और सेना में कर्नल के पद को ठुकरा कर मेजर ध्यानचंद ने यह साबित कर दिया कि वे सच्चे देशभक्त हैं। प्रशिक्षक इंद्रदेव ने कहा कि हॉकी जगत में मेघबरन हॉकी अकादमी का सितारा भी बुलंदी पर है। अकादमी की उपलब्धियों से संतुष्ट होकर ही तत्कालीन सरकार ने 2015 में करमपुर में एस्ट्रोटर्फ की स्थापना कराई थी। इसके बाद हाकी के कईं सितारे अकादमी ने देश को दिये। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य खेदन यादव, अदालत यादव, वीरेंद्र यादव, सुजीत तिवारी व दर्जनों खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed