फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   History sheeter arrested with ganja and pistol

Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटर गांजा और तमंचे के साथ गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested with ganja and pistol
कोतवाली पुलिस ने टोड़ार मोड़ के पास से शनिवार को एक किलो दो सौ ग्राम गांजा सहित एक तमंचा संग एक हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बलराम की देखरेख में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा पुलिस टीम के साथ सुबह चेकिंग अभियान चला रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की टोड़ार मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा जांच में उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा और एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अन्नू राम उर्फ संजीश निवासी महुवारी थाना नोनहरा बताया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ नोनहरा, जंगीपुर, दुल्हपुर सहित कासिमाबाद थाने में कुल दस मामले दर्ज हैं। यह नोनहरा थाना का हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed