फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Highway cracks increased, fear of accident

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 की बढ़ती दरारें दुर्घटना की दावत दे रहीं, विभाग बेपरवाह

Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Highway cracks increased, fear of accident
गाजीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 मेदिनीपुर से लेकर जंगीपुर मोड़ तक कई जगहों पर बीच से दरक गया है। सड़क पर पहले से ही बीच-बीच में गड्ढ़े यात्रा में मुश्किलों का सबब बने थे। अब चौड़ी-चौड़ी दरारें दुर्घटना को दावत देने लगी हैं। कई स्थानों ये दरारें खतरनाक हो चुकी हैं। मोटरसाइकिल चालकों के लिए ये दरारें ज्यादा खतरा बनी हैं।
विज्ञापन

एनएच 24/97 पर ताड़ीघाट, मेदिनीपुर, कालूपुर, रजागंज, सुखदेवपुर चौराहा, कैथवलियां, महमूदपुर आदि दर्जनों स्थानों पर दरारें पैदा हो गईं हैं। धीरे-धीरे ये दरारें चौड़ी होकर उभरने लगी हैं। इसके बावजूद एनएचएआई के अधिकारी सड़क की मरम्मत को लेकर सक्रिय नहीं दिखते। सड़क को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए भी अब तक कोई पहल हुई। एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो मरम्मत को लेकर अभी कोई योजना नहीं है। गड्ढ़े भरने का काम हफ्ते भर या दस दिन में कराने की बात कही जा रही है। जबकि राजमार्ग होने के कारण इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed