फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High speed claimed the lives of four people, including a pregnant woman.

Ghazipur News: तेज रफ्तार ने गर्भवती समेत ले ली चार की जान

Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
High speed claimed the lives of four people, including a pregnant woman.
सुखदेवपुर चौराहे पर ट्रक से कुचल कर गर्भवती की मौत के खबर में--- मृतका पूनम पांडेय की फाइल फोटो
गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहा के पास बृहस्पतिवार को ट्रक के धक्क से बाइक सवार गर्भवती महिला पूनम पांडेय (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा पति अरुण पांडेय (45) घायल हो गया। वहीं, ट्रक चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग गया। लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सुहवल गांव निवासी गर्भवती महिला पूनम पांडेय अपने पति के साथ बाइक से अस्पताल में नियमित जांच के लिए गई थी। रास्ते में सुखदेवपुर चौराहे के पास के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पूनम सड़क पर जा गिरी और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति अरुण बाइक समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेला देखने जा रहे स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत-शादियाबाद। थाना क्षेत्र के कटघरा के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आशीष कुमार (20) नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला का रहने वाला था। सोनी (22) पुत्री सीताराम शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदरुतुल्लाह की रहने वाली थी। आशीष अपने घर से बाइक से कटघरा में आयोजित मेला देखने गया था। मेला स्थल से कुछ दूरी पर शादियाबाद-नंदगंज मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने दोनों को धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों घायलों को लेकर मनिहारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संभवत: लिफ्ट लेकर सोनी आशीष के साथ बाइक से मेला स्थल पर पहुंची थी। सोनी का विवाह एक वर्ष पहले हुआ था। पति से अनबन के कारण वह अपने मायके में रहती थी। आशीष के बारे में सोनी के परिवार के लोग कुछ नहीं जानते हैं। वहीं, आशीष के बड़ा भाई श्रवण कुमार ने बताया कि आशीष महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई श्रवण कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन की टक्कर से मौत-सुहवल। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित पानी टंकी के पास ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे-124 सी पर बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सत्यम यादव से जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के अडरिया गांव निवासी मनीष यादव (26) किसी कार्य से बाइक से गाजीपुर जा रहा था। गांव के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन के धक्के से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। उसकी शादी एक वर्ष पहले जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव निवासी अलका के साथ हुई थी। वह चार पहिया वाहन चालक था। घर पर पिता साहब यादव संग खेती-किसानी में सहयोग भी करता था। घर से जब मनीष बाइक से निकल रहा था, तो सत्यम ने उसको हेलमेट लेने के लिए कहा था। लेकिन, जल्दबाजी में उसने बात को अनसुना कर दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मां बिंदू देवी समेत परिजन बिलखने लगे। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed