फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High speed bike collided with tree, laborer died

Ghazipur News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मजदूर की मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
High speed bike collided with tree, laborer died
गाजीपुर। नोनहरा थानाक्षेत्र के अरखपुर महुआरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वह ईंट भट्टे पर काम करता था। काम खत्म कर घर लौटते समय हादसा हुआ। पोस्टमार्टम से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जंगीपुर थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या पांच गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया (20) नोनहरा थानाक्षेत्र के महुआरी स्थित ईंट भट्टे पर काम करता था। काम खत्म कर बाइक से घर लौटते समय अरखपुर महुवारी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छटपटाता देखकर आसपास के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नोनहरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पैंट की जेब में रखी डायरी से घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग मोहल्लेवासियों के साथ थाने पहुंचे तो शव देखकर रोने-बिलखने लगे। लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक घर का इकलौता कमाऊ पूत था। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आसपास के लोग बिलख रहे परिवार के सदस्यों को चुप कराने में जुटे रहे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed