{"_id":"65d631685bcba0e3d7042974","slug":"high-school-and-intermediate-board-exams-from-today-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-111096-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इसे लेकर सारी तैयारी जिलास्तर पर पूरा कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और राउटर शत-प्रतिशत सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों की मानें तो 15 जिलों में गाजीपुर सबसे संवेदशील जनपद हैं। यहां एसटीएफ तक निगरानी में लगाई गई है।
अधिकारियों की मानें तो गाजीपुर, बलिया, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी समेत जनपद में कुल 252 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 99 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं, जिसमें सबसे अधिक 88 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 18 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इसे देखते हुए जिले पर जिला प्रशासन से लेकर शासन की पैनी नजर रहेगी। जिले में निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए वाराणसी डायट के उप प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला को तैनात किया गया है। यहां निगरानी के लिए 34 सेक्टर, 09 जोनल और 10 सदल दल, 218 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती की गई है। साथ ही एसटीएफ की वाराणसी टीम भी निगरानी के लिए लगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि 218 परीक्षा केंद्रों में 88 केंद्र जहां संवेदनशील हैं और 18 अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। यहां हमारी विशेष नजर रहेगी। उधर, बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिवों और जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ की गई गूगल मीट में परीक्षा की पूरी तैयारी पूरा कर लेने की जानकारी दी गई है। परीक्षा केंद्रों में अनुचित साधन के प्रयोग की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर गठित निरीक्षण टीम को लगा दिया गया है।
149174 छात्र-छात्राएं हैं पंजीकृत
गाजीपुर। जिले में 149174 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 74157 संस्थागत एवं 156 व्यक्तिगत सहित 74313 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 39973 बालक एवं 34340 बालिकाएं है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 71531 संस्थागत एवं 3330 व्यक्तिगत सहित कुल 74861 छात्र-छात्राएं बैठेंगे, जिसमें 41537 बालक एवं बालिकाएं 33324 हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष से कम हैं 21 हजार परीक्षार्थी
परीक्षा कराने के लिए इस वर्ष कुल 218 परीक्षा केंद्रों में 10 राजकीय, 75 अशासकीय मान्यता प्राप्त एवं 133 मान्यता प्राप्त हैं। इस तरह गत वर्ष की अपेक्षा 34 परीक्षा केंद्र कम बनें है। वजह, इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या 21152 कम होने के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटी है।
परीक्षा-एसएम नेशनल इंटर कॉलेज को अपने अंडर में लिया शिक्षा विभाग
गाजीपुर। एसएम नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी को शिक्षा विभाग अपने अंडर में ले लिया है। बीते दिनों ने यहां आरओ-एआरओ की परीक्षा के दौरान पेपर लीक से जुड़ा वीडियो वायरल हो हुआ था। हालांकि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भी स्पष्ट किया था कि जनपद में पेपर लीक का मामला नहीं था।