{"_id":"6429c2321f9d9b708c009614","slug":"heroin-smuggler-sarfarazs-house-worth-rs-25-crore-attached-ghazipur-news-c-20-1-134921-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हेरोइन तस्कर सरफराज का ढाई करोड़ का मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हेरोइन तस्कर सरफराज का ढाई करोड़ का मकान कुर्क
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों में मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। हेरोइन तस्कर सरफराज अंसारी का शहर के बहुपुरा मुहल्ला स्थित 2.50 करोड़ के मकान को राजस्व एवं पुलिस ने रविवार को कुर्क कर लिया। डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई । इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस टीम भी तैनात की गई थी।
शहर कोतवाली के नुरूद्दीनपुरा निवासी सरफराज अंसारी गैंग बनाकर हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। वर्तमान समय में वह जिला कारागार में निरुद्ध है। इसके मामले की जांच रामपुर मांझा थानाध्यक्ष संतोष राय द्वारा की जा रही थी।
उन्होंने दस मार्च को पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी। थानाध्यक्ष द्वारा मिली रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने बीते 18 मार्च को संस्तुति दी। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई की मुहर लगाई गई। दोपहर एक बजे शहर कोतवाली पुलिस टीम बहुपुरा मुहल्ला पहुंची। सीओ सिटी गौरव कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने मुनादी कराने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
राजस्व टीम ने बहुपुरा मुहल्ला स्थित 322 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने तस्कर सरफराज अंसारी के मकान को कुर्क कर लिया। इसकी बाजारू कीमत 2.50 करोड़ है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तस्कर सरफराज अंसारी मादक पदार्थों की तस्करी गैंग बनाकर करता है। वर्तमान समय जेल में निरुद्ध है। डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की गई है।