फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   helth

डेढ़ लाख को लगा सुरक्षा कवच, संक्रमण से कर रहे दो-दो हाथ

Sun, 09 May 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
helth
गाजीपुर। जिले के करीब डेढ़ लाख लोग सुरक्षा कवच लगवाकर संक्रमण की दूसरी लहर से दो-दो हाथ कर रहे हैं। यही नहीं टीकाकरण के प्रति जागरूकता भी फैला रहे हैं। टीकाकरण के पहले चरण में 11447 हेल्थ केयर एवं दूसरे चरण में 11 हजार 738 फ्रंटलाइन वर्करों को सुरक्षित किया गया था। अब 60 वर्ष से ऊपर तथा 45 से 50 वर्ष के बीच गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का 16 टीकाकरण स्थलों पर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है, जिससे उन्हें संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले को जहां अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं लगातार संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाराचवर, भदौरा, बिरनो, देवकली, गोड़उर, जखनिया, करंडा, कासिमाबाद, मनिहारी, मरदह, सादात, मुहम्मदाबाद स्थित ट्रामा सेंटर, रेवतीपुर, सैदपुर, सुभाखरपुर, जिला महिला अस्पताल, जमानिया और जिला अस्पताल में टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पहले चरण में 14 हजार 779 हेल्थ केयर वर्कर का लक्ष्य था। इसमें 11 हजार 447 का टीकाकरण किया गया। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर के लिए 12661 का लक्ष्य था, जिसमें 11 हजार 738 ने वैक्सीनेशन कराया। इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर तथा 45 से 59 के मध्य गंभीर बीमारी से पीड़ित एक लाख 89600 का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें एक लाख 7319 को अब तक टीका लगाया जा चुका है। वहीं छह अप्रैल को 3479, सात 3368 और आठ अप्रैल को 1337 को वैक्सीन लगाया गया है। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण से महामारी को हराया जा सकता है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है, वैक्सीनेशन जरुर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed