फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Height gauge barrier broken due to overload DCM push

Ghazipur News: ओवरलोड डीसीएम के धक्के से टूटा हाइटगेज बैरियर

Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Height gauge barrier broken due to overload DCM push
सुहवल। थाना क्षेत्र के हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक के लिए लगाया गया लोहे का हाइटगेज बैरियर शुक्रवार की सुबह आर्मी के सामान लदे ओवरलोड डीसीएम के धक्के से टूट गया। इसके बाद खुद को पकड़े जाने के डर से चालक वाहन समेत भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने पुल पर घेराबंदी कर भाग रहे चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी मशक्कत के करीब डेढ़ घंटे बाद किसी तरह वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

हाइटगेज बैरियर टूटने के चलते सेतु से दोनों तरफ से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। प्रशासन के द्वारा अभी तक इस हाइटगेज बैरियर की मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी है, इसके कारण पुल से बड़े वाहनों के निकलने की आशंका है। राहगीरों ने बताया कि इस जाम के दौरान चिलचिलाती धूप के चलते विभिन्न राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित छात्र छात्राओं के अलावा अन्य सरकारी, निजी नौकरी पेशा वालों को अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने में परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बताया एक डीसीएम जो आर्मी का कुछ सामान लेकर पुणे से सिलीगुड़ी जा रहा था। डीसीएम के धक्के से हाइटगेज बैरियर टूट गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम और चालक को हिरासत में लिया गया है, जल्द ही बैरियर की मरम्मत करा दी जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed