{"_id":"68963fe39e61cf694e0eadfb","slug":"heavy-rain-occurred-for-one-and-a-half-hours-at-night-and-three-hours-in-the-morning-a-kutcha-wall-near-collector-ghat-and-a-kutcha-house-collapsed-in-kasimabad-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-137314-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रात में डेढ़ घंटे तो सुबह तीन घंटे हुई तेज बारिश, कलेक्टर घाट के पास कच्ची दीवार, कासिमाबाद में कच्चा मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रात में डेढ़ घंटे तो सुबह तीन घंटे हुई तेज बारिश, कलेक्टर घाट के पास कच्ची दीवार, कासिमाबाद में कच्चा मकान गिरा
विज्ञापन
बारिश के दौरान पाली गांव में गिरा कच्चा मकान।
- फोटो : संवाद
गाजीपुर। नगर में बृहस्पतिवार की रात डेढ़ घंटे तो शुक्रवार तड़के करीब तीन घंटे अच्छी बारिश हुई। लेकिन, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। 42 एमएम हुई बारिश से नगर में जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। स्थिति यह हो गई इस कोई ऐसा मार्ग नहीं रहा जहां जलभराव हो गया। कुछ मार्गों पर तो तीन से चार फीट तक जलभराव की स्थिति रही। वहीं, कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इसमें खाद्य और अन्य जरूरत के सामान दबकर नष्ट हो गए।नगर में रात में साढ़े आठ बजे मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में काले बादल छाने लगे। करीब पौन नौ बजे बारिश का दौर शुरू हुई। साढ़े 10 बजे तक बारिश होती रही। अच्छी बारिश से नगर के लगभग सभी सड़कों पर तीन से चार फीट तक जलभराव देखा गया। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से कलेक्टर घाट के पास एक प्लॉट की कच्ची दीवार धराशायी हो गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई इसके जद में आकर हताहत नहीं हुआ। सिधागरघाट: कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रमोद गुप्ता का कच्चा मकान तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ गिरे कच्चे मकान की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण सहम गए। संयोग अच्छा रहा कि जिस समय घटना हुई, उस दौरान मौके पर कोई नहीं था। पीड़ित प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से मलबे में सामान दबकर नष्ट हो गया है। सुबह ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। गांव के लोगों की मदद से परिजनों से मलबे में दबे सामान को निकलने में जुट गए। पीड़ित प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कच्चा मकान गिरने की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल अविनाश कुमार चौहान को दी गई है।
बंद हो गईं कई बाइकें-गाजीपुर। नगर में घंटों झमाझम बारिश के कारण कई मार्गों पर घंटों जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके कारण बाइकों का साइलेंसर जलभराव में डूब जाता था। साइलेंसर में पानी चले जाने के कारण कई बाइकें व स्कूटी बंद हो गईं। इसके कारण वाहनों को पैदल अपने वाहनों को ले जाते हुए देखा गया। वहीं मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा था। राहगीरों को जलभराव के बीच गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ा।
पटियों की ढलाई से चौपट हुई जलनिकासी व्यवस्था-गाजीपुर। नगर में इस तरह बारिश हुई थी कि अगले दिन शुक्रवार को भी सड़कों की पटरियों पर पानी पसरा दिखाई दिया। इससे मार्ग पर कीचड़ हो गया था। फिसलन से राहगीरों को संभलते-संभलते अपने गंतव्य तक जाते हुए देखा गया। लोगों का कहना है कि जब से नालियों पर पटियों की ढलाई की जा रही है, इससे जलनिकासी व्यवस्था चौपट हो गई है। पहले नालियों से ऊंचाई पर पटियों को लगाया जाता था। गैपिंग होने से बारिश का पानी आसानी से नालियों के माध्यम से बह जाता था।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में जलभराव-गाजीपुर। जोरदार बारिश के कारण नगर के मिश्रबाजार स्थित राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के परिसर में जलभराव हो गया है।। इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी पसरे होने के कारण कॉलेज के मैदान में छात्रों की खेलकूद गतिविधि भी बाधित रही। साथ ही हॉस्टल के बाहरी परिसर में भी पानी इकट्ठा रहा। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बारिश की वजह से कम संख्या में छात्र आए थे। कॉलेज खुला था। संवाद