फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heavy rain likely for next three days

अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना

Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain likely for next three days
मौसम विभाग लखनऊ की ओर से जनपद में 9 अक्तूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में 4 अक्तूबर से ही भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए अपर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह ने जनपद वासियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अपील किया गया है कि मौसम विभाग द्वारा तीन दिन यानी 9 अक्तूबर तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसलिए स्वयं सावधानी बरते एवं दूसरों को प्रेरित करे। पुराने जर्जर भवन से निकल कर ऊंचे एवं सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। खुले सीवर एवं बिजली के तारों से बचे। अत्यधिक भीड़-भाड़ और जलभराव वाले क्षेत्र में जाने से बचे।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जल-भराव एवं पेड़ गिरने पर दूरभाष संख्या- 0548-2224041/1077, 0548-2226100-14, विद्युत ब्रेकडाउन के लिए 1912, पुलिस-112 डायल कर संपर्क करें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन की गोली प्राप्त कर लें। साथ ही राजकीय एवं प्राईवेट चिकित्सालय अलर्ट मोड पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के झटके, जलजनित रोग, सर्पदंश आदि रोगों के उपचार के लिए व्यवस्था पूर्व में ही कर लें। आपदा से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए पर्याप्त एंबुलेंस क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। बिजली से बचाव के लिए दामिनी ऐप का प्रयोग स्वयं एवं दूसरों को भी कराएं। पशुओं का सुरक्षित स्थानों पर रखे। अपने क्षेत्रों में रहने वाले आपदा मित्रों के संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed