{"_id":"64ada285dd90fdcd81040b84","slug":"heavy-rain-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-269-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज गरज के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज गरज के साथ हुई बारिश
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला इन दिनों रेड जोन में चल रहा है। सोमवार की रात भी तेज गरज के साथ बारिश हुई। मौसम खराब होने के पहले ही आपदा विशेषज्ञों की ओर से अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को भी अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक अनुमान लगाया गया है कि अगले पांच दिनों में गहरे बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
सोमवार की आधी रात के बाद जमकर बारिश हुई। कई स्थानों में बिजली भी गिरी। इससे बहुत से लोगों के घरों के विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। रात में ही आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने अलर्ट भी जारी किया था। साथ ही जिले के रेड जोन में होने की भी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले पांच दिनों के गहरे बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेंटी ग्रेड के बीच रहने की संभावना है। पूर्वी हवा औसत 12 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
गंगा नदी का धीरे-धीरे बढ़ रहा जल स्तर
गाजीपुर। गंगा नदी का भी जल स्तर धीरे-धीरे खतरा बिंदु की ओर बढ़ गया है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक मंगलवार को गंगा का जलस्तर 55.210 मीटर रहा। जबकि चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर और 63.105 मीटर खतरा बिंदु है।