फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health workers trained to eradicate filariasis

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों किया प्रशिक्षित

Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health workers trained to eradicate filariasis
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने किया। प्रशिक्षण में फाइलेरिया के मरीजों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही मरीजों को सुरक्षा के लिए एमएमडीपी किट भी वितरित की गई। डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. निशांत कुमार ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इस रोग में व्यक्ति के पैरों में इतनी सूजन आ जाती है, कि उनका पैर हाथी के पैर के समान मोटा हो जाता है। इस रोग को हाथी पांव भी कहते हैं। डॉ. सुचिता ने बताया कि फाइलेरिया रोग एक कृमिवाली बीमारी है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में आए मरीजों को अपने पैरों को कैसे सुरक्षित रखना है। इसके बारे में बताया गया। एमएमडीपी किट ब्लॉक पर भी भेजी गई हैं। जहां अन्य मरीजों को भी वितरित की जाएगी। कार्यशाला में एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. एसडी वर्मा, डॉ. मनोज कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed