फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   health workers protest

स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 20 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
health workers protest
रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी बंद करके अपनी मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी। स - फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए धरना दिया। कहा कि चिकित्सा अधीक्षक कर्मचारियों के साथ आए दिन ड्यूटी का समय समाप्त होने के बाद भी बेवजह काम करवा रहे हैं। इस दौरान करीब एक घंटे ओपीडी का कार्य प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन इस केंद्र से डाक्टर एवं कर्मचारी नदारद रहते हैं, जो अपने समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं। इसी कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक ने बीते दिनों कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें समय पर ड्यूटी करने की हिदायत दी थी। इसके बाद से ही कर्मचारियों के एक गुट एवं चिकित्सा अधीक्षक के बीच तनातनी चल रही थी। अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. रूद्रकांत सिंह ने बताया कि पूर्व में लापरवाह और समय से ड्यूटी न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए सीएमओ के यहां पत्र प्रेषित करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसी के चलते कर्मचारियों ने झूठा आरोप लगाते हुए काम बाधित कर धरना दिया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed