{"_id":"5d12709c8ebc3e3cd07a2c7a","slug":"health-ghazipur-news-vns4695065132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर जन आरोग्य कार्ड का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर जन आरोग्य कार्ड का वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां। गोड़उर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड का वितरण क्षेत्रीय विधायक अलका राय ने किया। इस मौके पर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्या, आयुष्मान भारत के जिला प्रोग्राम अधिकारी डा. जितेंद्र दुबे उपस्थित थे। पहुंचते ही दोनों लोगों ने ओपीडी आपरेशन थिएटर, डिलिवरी रूम कोल्ड चेन रूम सहित पूरे अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। अस्पताल में कमियों को देख दोनों अधिकारियों ने संबंधित लोगों को निर्देश दिया की इन कमियों को जल्द से दूर कर लिया जाए।
आपरेशन थिएटर की जांच करने पर एसी इन्वर्टर न होने का कारण पूछा और तुरंत इसको लगाने का चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया। पेयजल की समस्या पर उन्होंने तत्काल पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए जाने की बात कही। इसके अलावा अस्पताल परिसर की चहारदीवारी के लिए इस्टीमेट बनाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। 70 लाभार्थियों को विधायक ने आरोग्य पत्र का वितरण किया। डा. जितेंद्र दुबे ने बताया कि जो लाभार्थी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का पत्र प्राप्त कर चुके हैं वह शीघ्र ही अपने निकटतम जनसेवा केंद्र पर जाकर गोल्डेन कार्ड बनवा लें जिससे उनको चिकित्सा सुविधाएं लेने में आसानी हो। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. विपिन कुमार, डा. रोहन वर्मा, डा. सुशील कुमार मौर्या, फार्मासिस्ट घनश्याम वर्मा, राजेंद्र कुमार, अच्छेलाल प्रसाद, दीपक गुप्ता, आशा देवी, रिंकू देवी उपस्थित थीं।