फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Headmaster suspended for removing name of martyr Veer Abdul Hamid from school in Ghazipur

Ghazipur News: विद्यालय पर वीर अब्दुल हमीद का नाम हटाने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने की कार्रवाई

Tue, 18 Feb 2025 08:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Feb 2025 08:21 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में विद्यालय पर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम हटाने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए की इस कार्रवाई के बाद प्रधानाध्यापक ने माफी मांगी है। 

विज्ञापन
Headmaster suspended for removing name of martyr Veer Abdul Hamid from school in Ghazipur
धामूपुर गांव स्थित परिषदीय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव परिषदीय विद्यालय के सोमवार को मुख्य गेट पर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम हटवाने वाले प्रधानाध्यपक को निलंबित भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पैतृक गांव का नाम से देश ही नहीं बल्कि विश्व में विख्यात है। उनके पुराने घर के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शहीद वीर अब्दुल हमीद विद्यालय का नाम लिखा गया था। जिसे प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्या ने विद्यालय के पेंटिंग के दौरान मिटवाकर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लिखवाया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्होंने दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान आए सीडीओ संतोष कुमार वैश्य और बीएसए हेमंत राव तक को नहीं दी, जो प्रकरण संज्ञान में आने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मुद्दे को लगातार प्रकाशित किया। 17 फरवरी के अंक में पेज नंबर चार पर दीवार पर लिख दिया पर मुख्य गेट पर अभी तक अंकित नहीं हुआ वीर अब्दुल हमीन का नाम शीर्षक से खबर प्रकाशित किया, जिसे संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार को विद्यालय पर भेजा। 

बीईओ ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के जेष्ठ पुत्र जैनुल हसन की मौजूदगी में विद्यालय के गेट से लेकर अंदर के विद्यालयों के भवनों पर शहीद वीर अब्दुल हमीद पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लिखा गया। वहीं, प्रधानाध्यापक ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। जैनुल हसन ने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा गलती की गई, उन्होंने माफी मांगी है। हालांकि दोबारा नाम लिखा गया।
 
क्या बोले अधिकारी
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद को मैं नमन करता हूं। प्रधानाध्यापक के भूलवश नाम हट गया था, जो आज सुनहरे अक्षरों में शहीद वीर अब्दुल हमीद पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लिखा गया। -राघवेंद्र प्रताप सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी
 
सीडीओ और मैं विद्यालय का निरीक्षण करने गए थे लेकिन इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक ने नहीं दी थी। इसी तरह अन्य कई कमियां मिली थी, जिसके चलते प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया। -हेमंत राव, बीएसए

क्या बोले 
प्रधानाध्यापक
वहीं प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालय की रंगाई पोताई हुई थी। विद्यालय का पीएम श्री विद्यालय में चयन हुआ था, पेटिंग के दौरान भूलवश ऐसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed