फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Headmaster's salary withheld

प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Headmaster's salary withheld
जिले खंड शिक्षाधिकारियों की बैठक सोमवार को महुआबाग स्थित कार्यालय पर हुई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अनुपस्थित रहने तथा विभागीय आदेशों का पालन न करने पर खंड शिक्षाधिकारी मुहम्मदाबाद की रिपोर्ट पर  क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में श्री यादव ने विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत खंड शिक्षाधिकारियों को 10-10 विद्यालयों का चयन करने का निर्देश दिया। कहा कि इन विद्यालयों की सूची जिलास्तरीय कमेटी के सामने प्रस्तुत की जाएगी। इसमें से 1 सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का चयन कमेटी की ओर से किया जाएगा। विद्यालयों के रंगाई-पुताई के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। विद्यालयों की ग्रेडिंग का निर्देश देते हुए अक्रियाशील एवं शौचालय विहीन
विज्ञापन


विद्यालयों के सबंध में जानकारी हासिल की। विद्यालयों में साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम के तहत तीन सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालयों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में उन्होंने जनता दर्शन एवं तहसील दिवस के प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश देते हुए मध्याहन भोजन योजना के संबंध में भी जानकारी ली।  इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी सदर सीताराम ओझा, ओपी तिवारी, राजेश यादव, निर्भय नारायण सिंह, महेंद्र प्रताप, धनपत यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा राजेश राम सहित कई अन्य खंड शिक्षाधिकारी और बीआरसी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed