{"_id":"686ab692af01bcd7cb03b906","slug":"head-constable-died-after-falling-unconscious-in-his-residence-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-135466-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आवास में चक्कर खाकर गिरे हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आवास में चक्कर खाकर गिरे हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस लाइन स्थित आवास में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह रविवार को सुबह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। पत्नी और साथी पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम पुलिस लाइन में मृत हेड कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
भदोही जिले के अजयपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह वर्ष 2011 में पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में जीआरपी प्रयागराज से गाजीपुर जनपद में यातायात विभाग में उनका स्थानांतरण हुआ था।
इस समय वह सुहवल थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे भाजपा नेता अभिनव सिन्हा के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित आवास में पत्नी तन्नू सिंह और दो बेटियों रूही व चिंकू सिंह के साथ रह रहे थे। शनिवार की देर रात पेट में दर्द होने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर दवा ली। पेट में हल्का दर्द हो रहा था। सुबह करीब 11 बजे आवास में ही चक्कर खाकर वह गिर गए।
इसके बाद पत्नी के शोर मचाने के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद रोती-बिलखती पत्नी तन्नू सिंह को महिला आरक्षी सांत्वना दे रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।