{"_id":"684484ac044d41f5355dab60ec37a621","slug":"he-went-over-samosas-two-sides-woman-killed-nine-people-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला की मौत-नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसे को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला की मौत-नौ लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगसर नेवाजूराय गांव में रविवार की शाम दूकान से समोसा लेने के चक्कर में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद देर रात संघर्ष में बदल गया। इसे लेकर दो पक्षों में न सिर्फ जमकर ईंट-पत्थर चले बल्कि मारपीट में एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मौके पर चार थानों की फोर्स पहुंची थी। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रधान पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
नगसर नेवाजूराय गांव में स्थित एक दूकान पर नगसर नेवाजूराय निवासी विक्की पटेल और अफरोज समोसा लेने पहुंचे। पहले समोसा लेने के चक्कर में दोनों किशोर भिड़ गए। दोनों में मारपीट होती देख विक्की की मां तारा देवी बीचबचाव करने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान अफरोज ने तारा देवी की पिटाई कर दी।
कुछ ही देर में वहां दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग जुट गए। गालीगलौज के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसी दौरान दूकान के पास बैठीं सरस्वती देवी (68) सिर में पत्थर से चोट लगने पर बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके अलावा पथराव में रामचंद्र (70), तारा देवी (65), जयप्रकाश (40), अजीत (11), अमित (13), अलीशेर (50), कयूम खां (45), इमरान खां (32) और शकील (35) घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सरस्वती देवी को जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही नगसर के अलावा जमानिया, दिलदारनगर, सुहवल और रेवतीपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में ही पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी एवं प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र भी पहुंच गए। तनाव को देखते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में सरस्वती देवी के पुत्र शैलेश गुप्ता की तहरीर पर चार नामजद तथा दूसरे पक्ष से इमरान खां की तहरीर पर छह नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें प्रधान के पति सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नगसर नेवाजूराय गांव में माहौल शांत है। एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात की गई है। - धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष, नगसर
दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। मौके पर शांति है। तनाव जैसा कुछ भी नहीं है।- आनंद कुलकर्णी, पुलिस अधीक्षक