फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He was attacked from head to face, Saurabh's eye was ruptured.

Ghazipur News: सिर से चेहरे तक किए थे ताबड़तोड़ वार, सौरभ की फूट गई थी आंख

Sat, 27 Dec 2025 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
He was attacked from head to face, Saurabh's eye was ruptured.
गाजीपुर। गहमर के खेलूराय पट्टी में विक्की सिंह और सौरभ सिंह की हत्या आरोपियों बहुत क्रूरता से की थी। आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों के सिर से मुंह तक ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। हमले में सौरभ की एक आंख फूट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में दो डॉक्टरों के पैनल ने विक्की और सौरभ के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई और साक्ष्य के लिए बिसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सौरभ के शरीर पर आरोपियों ने आठ से दस प्रहार किए थे।
विज्ञापन

सिर से लेकर ललाट तक गहरे चोट के निशान थे और दाहिनी आंख फूट गई थी। विक्की के बाएं कान, सिर और चेहरे पर पांच प्रहार किए गए थे। इससे विक्की की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चोट से कोमा में गए सौरभ की अत्यधिक खून बहने से तड़पकर मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात बर्थडे पार्टी से बाइक से विक्की सिंह अपने दो साथियों बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह के साथ घर लौट रहा था। आरोपियों ने खेलूराय पट्टी में तीनों की घेरकर लाठी-डंडे से पीटने के बाद धारदार हथियार से प्रहार किया था।
हत्या के बाद शव पोखरे में फेंक दिया था पुलिस ने विक्की सिंह और सौरभ सिंह के शव को पोखरे से बरामद कर लिया है जबकि अंकित लापता है।
रात करीब 12.30 बजे से 3 बजे तक दो डॉक्टरों के पैनल शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार के हमले से विक्की सिंह के बाएं तरफ सिर का कुछ हिस्सा कट कर गायब हो था। मुंह, होठ, कान पर चोट के गहरे निशान थे।

उसकी तत्काल मौत हो गई थी। वहीं, सौरभ के सिर, मुंह, कान, आंख, ललाट पर गंभीर जख्म थे। वह कोमा में चला गया था और अधिक खून बहने से उसकी तड़पकर मौत हुई थी। हत्यारों की दरिंदगी देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी सकते में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed