{"_id":"573e04414f1c1bbb24ac71dd","slug":"he-second-building-will-be-transferred-to-the-operation-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे भवन में स्थानांतरित होगा आॅपरेशन थिएटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे भवन में स्थानांतरित होगा आॅपरेशन थिएटर
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
Updated Thu, 19 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डा. बाबूनंदन सिंह ने गुरुवार को जिला और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जर्जर भवन में चल रहे आपरेशन थिएटर को अन्यत्र स्थानांतरण करने का निर्देश दिया। जिला महिला अस्पताल के पास हो रहे मेटरनिटी विंग के भवन निर्माण का भी गहनता पूर्वक निरीक्षण किया।
वाराणसी मंडल स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक सुबह 11 बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। अपर निदेशक औचक पहुंचने की जानकरी होते ही स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। एडी ने जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष और ओपीडी कक्ष का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सभी वार्डो का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से अस्पताल प्रशासन की ओर से मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली।
आपरेशन थिएटर के जर्जर कमरे और छत के हिस्से को गिरा देख एडी ने सीएमएस को तत्काल आपरेशन की व्यवस्था अस्पताल परिसर में अन्यत्र करने का निर्देश दिया। इसके बाद अपर निदेशक ने जिला महिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष, आपरेशन थिएटर और वार्डो का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी अस्पताल के उच्चाधिकारी से ली। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर जेडी प्रसन्न कुमार, सीएमओ डा. महेंद्र प्रताप सिंह, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके मिश्रा, महिला अस्पताल की सीएमएस डा. विनीता जायसवाल सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।